Dhanbad News: रामपुर में सिंदूर खेला के साथ मां की प्रतिमा विसर्जित
धनबाद, अक्टूबर 23 -- Dhanbad News: रामपुर रोड साइड दुर्गामंडप में बासी विजया के अवसर पर गुरुवार को दुर्गा महोत्सव का समापन हुआ। इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इससे पूर्व महिलाओं ने मंदिर परिसर में सिंदूर खेला की रस्म निभाई। गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए आंकड़ा तालाब पहुंचे, जहां मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित की गई। इस दौरान शंख ध्वनि और मां के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। विसर्जन से पूर्व आचार्य बच्चु ठाकुर ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। अंत में श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। यह भी पढ़ें- Gaya News: महिलाओं ने कंधे पर उठाई मां दुर्गा की प्रतिमा, नम आंखों से दी विदाई यह भी पढ़ें- Sahibganj News: मां दुर्गा को विदाई देने साहिबग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.