Dhanbad News: रामकनाली के प्रियांशु पर दूसरी बार जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
धनबाद, अगस्त 1 -- Dhanbad News: कतरास, प्रतिनिधि। कतरास थाना क्षेत्र के रामकनाली वाटर फिल्टर प्लांट के समीप रहने वाले जयप्रकाश यादव के पुत्र प्रियांशु राज पर दूसरी बार जानलेवा हमला हुआ। घायल अवस्था में प्रियांशु को शुक्रवार रात लगभग 8.30 बजे रानी बाजार स्थित एक झाड़ी के पास से कतरास पुलिस ने बरामद किया। फिलहाल उसका इलाज कतरास के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। बताया जाता है कि इससे पहले भी फुलवार के निकट प्रियांशु पर जानलेवा हमला हुआ था।
घटना का विवरण घायल प्रियांशु ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि घटना वाली रात रानी बाजार निवासी उमाशंकर सिंह के पुत्र ने उसे अपने घर बुलाया था। वह काफी देर तक वहां रहा और बातचीत करता रहा। जब वह घर लौटना चाह रहा था, तब उसके पिता जानबूझकर उसे रोक रहे थे। इसके बाद उसके साथ हमला होने की घटना हुई। पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.