धनबाद, अगस्त 26 -- Dhanbad News: डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर में आयोजित डीएवी राज्यस्तरीय क्रिकेट, जूडो व कुश्ती खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ियों का चयन डीएवी राष्ट्रीय खेलों के लिए किया गया। चयनित विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्राचार्य डोलन चंपा बनर्जी ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं। दो दिनों तक चले इस आयोजन ने विद्यार्थियों में खेलों के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को और मजबूत किया। बारिश के चलते क्रिकेट के मैचों...