Dhanbad News: राज्यपाल 24 को करेंगे सौभद्र-शौर्य का लोकार्पण
धनबाद, नवम्बर 23 -- Dhanbad News: धनबाद। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आईआईटी में 24 नवंबर को युवा साहित्यकार सत्यम कुमार राय की पुस्तक सौभद्र-शौर्य (खंड-काव्य) का लोकार्पण करेंगे। राय ने राज्यपाल से मिलकर आमंत्रण दिया, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। संस्थान के पेनमेन हॉल में दोपहर एक बजे से आयोजन होगा। महाभारत के द्रोणपर्व में वर्णित अभिमन्यु के अद्वितीय पराक्रम और बलिदान पर यह खंड-काव्य आधारित है। कवि ने अभिमन्यु के जीवन और संघर्ष को ऐसी साहित्यिक संवेदना के साथ पेश करने का प्रयास किया है। सत्यम राय सेंट जेवियर्स इंटरनेशल स्कूल में खेल विभागाध्यक्ष हैं। मौके पर नागेंद्र राय समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.