धनबाद, सितम्बर 6 -- Dhanbad News: कतरास बाजार स्थित राजेंद्र बालिका उच्च विद्यालय में शनिवार को शिक्षक दिवस सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों व दर्शकों का मन मोह लिया। मिथिला का झिझिया लोकनृत्य, 'पापा मैं छोटी से बड़ी हो गई' विदाई नृत्य नाटिका, बांग्ला लोकनृत्य और 'दहेज एक लानत' सहित विभिन्न प्रस्तुतियों को खूब सराहना मिली। विधायक शत्रुघ्न महतो, बीसीसीएल अधिकारी उमंग ठक्कर, पार्षद मधुमाला व प्राचार्य सुमन मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- Katihar News: शिक्षक का सम्मान जीवनभर करना चाहिए करीब ...