धनबाद, अक्टूबर 30 -- Dhanbad News: झरिया। प्रदेश कांग्रेस महासचिव शमशेर आलम ने तंज कसते हुए कहा कि राजा तालाब में गंगा आरती और दीपोत्सव का स्वागत है, लेकिन मेयर और झरिया विधायक को उन धरोहरों की भी याद आनी चाहिए जो उपेक्षित हैं। उन्होंने मांग की कि वर्तमान में उजाड़ हो रही गोशाला और बंद पड़े शिक्षा के मंदिर आरएसपी कॉलेज में भी दीपोत्सव का आयोजन किया जाए, ताकि दीयों के प्रकाश में झरिया के इस ऐतिहासिक गौरव की बदहाली भी शासन-प्रशासन को साफ दिखाई दे सके। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजेगा झरिया का राजा तालाब यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : पूर्णिया में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का शुभारंभ :

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...