धनबाद, नवम्बर 24 -- Dhanbad News: झरिया, प्रतिनिधि। बस्ताकोला क्षेत्र अंतर्गत राजापुर परियोजना में सोमवार को हुई हैवी ब्लास्टिंग के दौरान कोइरीबांध के आसपास के रिहायशी इलाकों में पत्थर गिरने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। घटना से आक्रोशित दर्जनों ग्रामीणों ने परियोजना कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों और प्रबंधन के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों का कहना है कि ब्लास्टिंग में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे घरों की छतों पर धूल की मोटी परत जम रही है और पत्थर गिरने से जान-माल का खतरा बना रहता है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि नियंत्रित ब्लास्टिंग और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित नहीं किए गए, तो मंगलवार को पुनः आंदोलन किया जाएगा। वहीं, प्रबंधन की ओर से सुरक्षा नियमों के पालन का आश्वासन दिया गया है।

ह...