Dhanbad News: राजपूत समाज ने किया महाराणा प्रताप भवन का भूमि पूजन
धनबाद, अक्टूबर 18 -- Dhanbad News: राजपूत समाज के वर्षों पुराने सपने को साकार करने की दिशा में शनिवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। कार्मिक नगर स्थित बीसीसीएल क्वार्टर के पीछे, सरायढेला में महाराणा प्रताप भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। महाराणा प्रताप जन कल्याण एवं भवन निर्माण ट्रस्ट के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में समाज के कई पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप भवन का निर्माण समाज की एकजुटता, सम्मान और सामाजिक विकास का प्रतीक बनेगा। समाज के लोगों से किया गया वादा अब जमीन पर उतर रहा है। भूमि पूजन के बाद निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही भवन बनकर तैयार होगा। उन्होंने कहा कि भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि समाज के लोगों के लिए साझा मंच होग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.