धनबाद, अगस्त 6 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। सर्किट हाउस में राजद जिला संगठन की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला व विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया। हाल में जिलाध्यक्ष के विरोध में आयोजित एक अन्य बैठक का भी मुद्दा उठा। नेताओं ने उसे पार्टी विरोधी गतिविधि बताते हुए कहा कि संगठन के अधिकृत पदाधिकारियों की उपेक्षा कर किए गए ऐसे प्रयास पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से ऐसे मामलों में संव...