धनबाद, अगस्त 30 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनसार में शनिवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता अंतर्गत रस्सा कस्सी, कबड्डी एवं शतरंज की प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने कहा कि आज हम सब यह संकल्प लें कि खेल और शारीरिक गतिविधियों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। खेल हमें केवल शारीरिक रूप से ही मजबूत नहीं बनाते बल्कि अनुशासन, सहनशीलता और टीम भावना भी सिखाते हैं। खेल शिक्षक आलोक चौधरी ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता हुई, जिसमें यमुना सदन प्रथम एवं गोदावरी सदन रनरअप रहा। रस्साकशी में गोदावरी सदन प्रथम, सिंधु सदन द्वितीय एवं गंगा सदन तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को अपनी दिनचर्या में करें शामिल...