धनबाद, अक्टूबर 22 -- Dhanbad News: धनबाद। नवरात्रि के पावन अवसर पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने सिंह मेंशन स्थित अपने आवास पर विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कन्या पूजन कर सभी के लिए सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। विधायक ने मां दुर्गा के चरणों में नमन कर समाज और क्षेत्र के लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति, आस्था और भक्ति का प्रतीक है। मां दुर्गा की आराधना से सत्य की राह पर चलने, अन्याय के विरुद्ध खड़े होने तथा अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश मिलता है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जिले में श्रद्धा व उत्साह के साथ मना दशहरा, शहर में की प्रतिमाओं का विसर्जन आज उन्होंने कहा कि कन्या पूजन भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है, जो नारी शक...