Dhanbad News: रागिनी-संजीव ने घायलों को पहुंचा अस्पताल
धनबाद, अगस्त 24 -- Dhanbad News: धनबाद। झरिया विधायक रागिनी सिंह और मेयर संजीव सिंह ने दो अलग-अलग हादसों में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। पहली घटना बिनोद बिहारी चौक की है। नावाडीह निवासी बिल्डर केशव शर्मा रविवार की रात स्कूटी से घर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर कुत्ता आ जाने से वे सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान वहां से गुजर रहे मेयर संजीव सिंह ने अपनी गाड़ी रोकी और केशव को असर्फी अस्पताल पहुंचाया। केशव के सिर पर चोट आई है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर, पुलिस लाइन के समीप सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। काफी देर तक घायल सड़क पर ही पड़ा रहा। इसी दौरान वहां से गुजर रही झरिया विधायक रागिनी सिंहने घायल को ऑटो से एसएनएमएमसीएच भेजकर इलाज की व्यवस्था कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.