Dhanbad News: राखी बांधकर छात्राओं ने पुलिसकर्मियों से मांगी सुरक्षा का भरोसा
धनबाद, अगस्त 27 -- Dhanbad News: बरोरा। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बरमसिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय की छात्राओं ने गुरुवार को बरोरा थाना पहुंचकर थाना प्रभारी अभय कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों को राखी बांधी और मिठाई खिलाई। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावना व्यक्त की। इस अवसर पर थाना प्रभारी अभय कुमार ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा बच्चों और आम लोगों की सुरक्षा के लिए तत्पर है। छात्राओं ने भी पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनके प्रति अपना स्नेह और विश्वास जताया। मौके पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुशीला कुमारी एवं शिक्षक अभिजीत दुबे उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Pakur News: पाकुड़िया थाना में पुलिस कर्मियों को छात्राओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.