Dhanbad News: राकोमयू गोलकडीह कार्यालय का दरवाजा तोड़कर चोरी
धनबाद, जुलाई 23 -- Dhanbad News: तिसरा थाना क्षेत्र के गोलकडीह वर्कशॉप के समीप स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कार्यालय का मंगलवार की रात चोरों ने दरवाजा तोड़कर कार्यालय से दो पंखा, 12 प्लास्टिक की कुर्सी, दो पानी का जार और अन्य समान चुरा लिया। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह लगी। चोरी की सूचना यूनियन के बस्ताकोला क्षेत्रीय अध्यक्ष काली पद रवानी ने तीसरा पुलिस को दी। तीसरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। छानबीन कर वापस लौट गई। काली पद रवानी ने बताया कि सुबह जब यूनियन कार्यालय पहुंचे, तो देखा कि दरवाजा टूटा हुआ है। अंदर से दो पंखा, कुर्सी, पानी की बोतल का जार सहित अन्य सामग्री गायब है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.