धनबाद, नवम्बर 29 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े पर रांची में शनिवार को आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में धनबाद के पांच टॉपर छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जैक बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर राशिदा नाज, सीबीएसई 10वीं बोर्ड टॉपर प्रणय गिरी व आईसीएसई 12वीं कॉमर्स टॉपर प्रतीक कुमार अग्रवाल को तीन-तीन लाख रुपये, एक-एक लैपटॉप व एक-एक मोबाइल दिया। वहीं मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के टॉपर पूनम कुमारी व तुषार अग्रवाल को लैपटॉप व सर्टिफिकेट दिया गया। जिला कार्यालय के एडीपीओ आशीष कुमार इन बच्चों को लेकर रांची गए हुए थे। महत्वपूर्ण यह है कि राज्य भर के 29 मेधावियों को यह सम्मान मिला। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: किशोर जैन मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित इनमें धनबाद के पांच छात्र-छात्राएं श...