धनबाद, नवम्बर 22 -- Dhanbad News: सरकारी एंबुलेंस सेवा ठप होते ही निजी एंबुलेंस चालकों की मनमानी सामने आने लगी है। मरीजों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे मनमाना किराया मांगा जा रहा है। 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल के तीसरे दिन शनिवार को निजी एंबुलेंस चालकों की किराया वसूली की पड़ताल की गई। मरीज का परिजन बनकर चालकों से बातचीत की गई तो किराये को लेकर उनकी मनमानी सामने आई। धनबाद से रांची जाने के लिए सात हजार और दुर्गापुर के लिए छह हजार रुपये तक मांगे गए। रांची जाने के लिए सात हजार रुपये की मांग यह भी पढ़ें- सख्ती के बाद भी मरीज परेशान, निजी एंबुलेंस वालों की मनमानीरांची और दुर्गापुर के लिए मनमाना किराया एक निजी एंबुलेंस चालक से धनबाद से रांची जाने का किराया पूछा तो चालक ने सात हजार रुपये बताए। किराया अधिक होने की बात कहने पर 6500 रुपये में ...