धनबाद, सितम्बर 21 -- Dhanbad News: प्रकृति के पर्व करम महोत्सव के अवसर पर सोमवार को रवि महतो स्मारक उच्च विद्यालय महुदा में करमोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा छह से 12 वीं तक की छात्राओं ने करम नृत्य प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल पांच टीमों ने हिस्सा लिया। दो राउंड में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता के आधार पर परिणाम घोषित किया गया। इसमें सोनम एंड ग्रुप एवं चांदनी ग्रुप ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्नू एंड ग्रुप को द्वितीय तथा खुशी एंड ग्रुप को तृतीय स्थान मिला। विजेता टीमों को पारितोषिक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक प्रतिनिधि नीलकमल महतो ने करम पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि करम भाई बहन के स्नेह और प्रेम का त्योहार है। यह भी पढ़ें- करमा प्रकृति, स...