धनबाद, नवम्बर 15 -- विश्व मधुमेह दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। विश्व मधुमेह दिवस पर धनबाद एक्शन ग्रुप व डायबिटीज एंड हार्ट रिसर्च सेंटर (डीएचआरसी) धनबाद ने विभिन्न जनस्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। सफाईकर्मी माला देवी व करुणा देवी ने सिटी सेंटर से रणधीर वर्मा चौक तक रन फॉर डायबिटीज का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ रवाना किया। गांधी सेवा सदन में स्कूली बच्चों के बीच पौष्टिक नाश्ते का प्रदर्शन कर वितरण किया गया। विश्व मधुमेह दिवस के प्रतीक नीले रंग के गुब्बारे के साथ श्रमिक चौक पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ एनके सिंह ने दालचीनी, लौंग, धनिया, मूली, अनार, गाजर, मेवे, अलसी और अंकुरित चने जैसे खाद्य पदार्थों के पोषण संबंधी लाभ बताए। जयपुर के डॉ वैभव अग्निहोत्री ने बच्चों को पिज्जा, बर...