धनबाद, अक्टूबर 10 -- Dhanbad News: कतरास। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शुक्रवार को रघुनाथपुर पंचायत में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। तीन से नौ अक्तूबर तक चलाए गए अभियान के तहत आयोजित शिविर में अधिकार मित्र गौरव कुमार, दीपक कुमार और राहुल कुमार ने बुजुर्गों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा, कल्याण और अधिकारों से जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया गया। साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की लीगल सर्विसेज टू सीनियर सिटिजन्स स्कीम, 2016 के उद्देश्यों और इसके तहत मिलने वाली विधिक सहायता की जानकारी भी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...