Dhanbad News: रंजय हत्याकांड का फैसला टला, अब 19 को आएगा निर्णय
धनबाद, सितम्बर 6 -- Dhanbad News: नौ वर्ष तक चली लंबी न्यायिक सुनवाई के बाद मेयर संजीव सिंह के करीबी रंजय सिंह उर्फ रवि रंजन सिंह हत्याकांड में शनिवार को प्रस्तावित फैसला टल गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत ने मामले के आरोपी धैया निवासी हर्ष सिंह को सदेह उपस्थित रहने का निर्देश दिया था। हर्ष सिंह फिलहाल जमानत पर बाहर हैं, जबकि दूसरे आरोपी नंद किशोर सिंह उर्फ मामा जेल में है। कोर्ट ने 19 सितंबर को फैसला सुनाने की तिथि तय की है। फैसले के मद्देनजर कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। रंजय सिंह के करीबियों के अलावा हर्ष सिंह व रघुकुल समर्थकों का जुटान भी शुरू हो गया था। फैसला टलने के बाद धीरे-धीरे कोर्ट से सभी लौट गए। अदालत के इस फैसले पर दोनों पक्षों की निगाहें थीं। शनिवार को अदालत में फैसला सुनाए जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.