Dhanbad News: यूनियन क्लब में शिविर, 45 यूनिट रक्त संग्रह
धनबाद, अक्टूबर 2 -- Dhanbad News: धनबाद। राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर मेम फाउंडेशन और यूनियन क्लब की ओर से संयुक्त रूप से यूनियन क्लब परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस दौरान एसएनएमएमसीएच के रक्तकोष की टीम ने कुल 45 यूनिट रक्त संग्रह किया। शिविर में 11 महिलाओं ने भी रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। इस अवसर पर मेम फाउंडेशन की ओर से रक्त सुविधा ऐप लॉन्च किया गया। इस ऐप को डोनर और एनजीओ गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके माध्यम से रक्तदाता अपने रक्तदान का रिकॉर्ड रख सकेंगे और जरूरत पड़ने पर रक्त की मांग भी कर सकेंगे। वहीं, एनजीओ अपने रक्तदाताओं की सूची को आसानी से व्यवस्थित रख सकेंगे। शिविर को सफल बनाने में यूनियन क्लब के सचिव विजय अग्रवाल, सह सचिव सरोज सिंह, वार्ड पार्षद अश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.