धनबाद, अगस्त 30 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणाम में हिन्दी विषय से कोयलांचल की कई छात्राओं ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। महुदा देवघरा की रहने वाली खुशबू कुमारी और प्रिया कुमारी ने नेट-जेआरएफ में सफलता प्राप्त की। वहीं पिंकी कुमारी ने नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। खुशबू कुमारी ने लंबे समय के प्रयास के बाद यह सफलता हासिल की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता चिंता देवी, पिता काशी नाथ रवानी, भाई दीपक कुमार रवानी और अपने शिक्षक डॉ गिरीश शांडिल्य के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि लगातार मेहनत और सही दिशा में तैयारी से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। पिंकी कुमारी ने भी इस बार यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता प्राप्त की। उन्होंने अ...