धनबाद, नवम्बर 20 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। डीएस कॉलोनी रेलवे क्वार्टर में रहनेवाली 24 वर्षीय युवती के साथ मनचलों ने छेड़खानी की। उसका मोबाइल और सोने की चेन छीन ली। घटना 17 नवंबर की शाम की है। युवती ने आरोप लगाया कि बलियापुर निवासी बाउरी टोला आमटाल निवासी अभिषेक कुमार अपने दोस्तों के साथ मिल कर अपहरण का प्रयास किया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मुख्य आरोपी अभिषेक को दबोच लिया। शुक्रवार को उसे जेल भेजा जाएगा। युवती ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि अभिषेक पिछले छह महीने से उसे फोन कर गाली-गलौज कर रहा था। शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए लगातार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। बात नहीं मानने पर फोटो वायरल करने की धमकी भी दी जाती थी। 17 नवंबर की शाम वह पुराना बाजार स्थित तेतुलतल्ला से अपने एक परिचित के साथ...