धनबाद, अक्टूबर 25 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा मोड़ के पास एक युवक से मारपीट कर सोने की चेन और नकदी छीनने का मामला सामने आया है। घटना 21 अक्तूबर की रात करीब 9:15 बजे की है। पाथरबंगला निवासी राहुल कुमार ने जोड़ापोखर थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार राहुल मोटरसाइकिल से जामाडोबा मोड़ से गुजर रहे थे, तभी सोनू यादव समेत कुछ लोगों ने घेरकर मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान गले से सोने की चेन और करीब 5,200 रुपये छीन लिए गए। घायल होने के कारण शिकायत करने में देरी हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...