धनबाद, नवम्बर 4 -- Dhanbad News: झरिया। लाल बाजार स्थित यशोमति श्री विद्या निकेतन के प्रांगण में बुधवार को दीपोत्सव एवं छठ का सांकेतिक पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। विद्यालय की बहनों ने सूर्य उपासना कर भारतीय संस्कृति की मनमोहक झलक प्रस्तुत की। इस अवसर पर दीप सज्जा, वॉल हैंगिंग, रंगोली और आरती थाली सज्जा जैसी विभिन्न वर्गवार प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसके विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में प्रबंध समिति की उपाध्यक्षा अरुणा भगानिया, सह-सचिव विनोद शर्मा, पूर्व प्राचार्या माधुरी, समिति सदस्य चंद्रशेखर शर्मा, प्राचार्या गीताली सिन्हा एवं उपप्राचार्या अपर्णा सहित सभी आचार्य, आचार्या व विद्यार्थी उपस्थित थे। अंत में प्राचार्या गीताली सिन्हा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: दीपावली को लेकर विभिन्न ...