धनबाद, अक्टूबर 13 -- Dhanbad News: मोको में दुर्गापूजा की परंपरा 94 वर्ष पुरानी है। जहां आज भी दुधिया, दोलाबड़ आदि सहित आसपास के श्रद्धालु पहुंचकर देवी का दर्शन व पूजा-अर्चना करते हैं। महाअष्टमी व नवमी के मौके पर यहां बांग्ला सांस्कृतिक कार्यक्रम होना है। इसको ले तैयारी जोरशोर से चल रही है। मोको निवासी बीबीएम इंटर कॉलेज के व्याख्याता प्रो वरुण सरकार का कहना है कि मोको में दुर्गा मंदिर निर्माण के लिए गांव के विद्याभूषण सरकार, शशिभूषण सरकार, शरत सरकार, राम शिरोमणी सरकार, भीम राय, प्रह्लाद सरकार, रघुनंदन सरकार, भगवान सरकार आदि ने अपनी पैतृक जमीन दान दी। 93 वर्ष पूर्व पूजा की शुरुआत तिरपाल से बने मंडप से हुई। यह भी पढ़ें- Banka News: विभिन्न पारंपरिक रीति रिवाजों व बलि प्रथा को लेकर मशहूर है सिंहनान दुर्गा मंदिर ग्रामीणों के सहयोग से धीरे-धीरे...