धनबाद, नवम्बर 18 -- तकनीकी कार्यशाला और उपभोक्ता संवाद Dhanbad News: मैथन, प्रतिनिधि। डीवीसी मैथन के एनएचपी सम्मेलन कक्ष में बुधवार को तकनीकी प्रस्तुति-सह- कार्यशाला एवं उपभोक्ता मीट का आयोजन किया गया। शुभारंभ सुबीर कुमार साहा, कार्यपालक निदेशक (सिविल) एवं परियोजना प्रधान, वरिष्ठ अधिकारियों, उपभोक्ताओं, मुख्य वक्ता आनंद सिन्हा भारतीय राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद ने दीप प्रज्वलित कर किया। वंदे मातरम् और डीवीसी गीत वादन हुआ। मणि शंकर चक्रवर्ती, उप महाप्रबंधक (वाणिज्यिक) ने सुबीर कुमार साहा, प्रवीर चांद, शैलेश गुप्ता, रोशन लकड़ा, सोनाली प्रसाद, सुधीर दास, राबिन मंडल को उत्तरीय प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं सुबीर कुमार साहा ने मुख्य वक्ता आनंद सिन्हा को सम्मानित किया। सुधीर दास, महाप्रबंधक (पारेषण) ने कहा कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं व...