धनबाद, अगस्त 7 -- Dhanbad News: भौरा। धनबाद नगर निगम के मेयर संजीव सिंह ने गुरुवार को सुदामडीह फायर पैच पहुंचकर परिवहन कार्य ठप कर आंदोलन कर रहे पार्षद वीरेंद्र कुमार और स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान स्थानीय महिलाओं और ग्रामीणों ने मेयर को बताया कि प्रबंधन द्वारा मुख्य रास्ता काट दिए जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित है और कोई वैकल्पिक मार्ग भी नहीं दिया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेयर ने मौके पर ही परियोजना के महाप्रबंधक टी. पासवान से वार्ता की। महाप्रबंधक ने जल्द सड़क मरम्मत कराने और वैकल्पिक मार्ग बनाने का ठोस आश्वासन दिया। इस सहमति के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त किया, जिससे बाधित परिवहन कार्य दोबारा चालू हो सका और परियोजना विस्तार का मार्ग प्रशस्त हुआ। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: पार्षद व समर्थकों का धरना शुरू,...