धनबाद, नवम्बर 1 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ एमके दुबे शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। कार्यकाल के अंतिम दिन उन्होंने विभाग की नई अध्यक्ष डॉ पूर्णिमा करकेट्टा को पदभार सौंपा। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के लेक्चर थियेटर में आयोजित समारोह में उन्हें विदाई दी गई। समारोह में कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरके महतो और अस्पताल अधीक्षक डॉ डीके गिंदोरिया ने बुके भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर डॉ दुबे को सम्मानित किया। अपने अंतिम कार्यदिवस पर डॉ दुबे पत्नी और पोती के साथ अस्पताल पहुंचे थे। मौके पर सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, चिकित्सक और अस्पताल कर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Kodarma News: करीब 40 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए संजय कुमार, दी गई विदाई इस कार्यक्रम के दौर...