Dhanbad News: मेडिकल कॉलेज में सर्पदंश से किशोर की मौत
धनबाद, अगस्त 13 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सर्पदंश से बुधवार को 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान डुमरी के ईसरी निवासी जगेश्वर कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार बुधवार की शाम वह घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे डंस लिया। घटना के बाद परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन एंबुलेंस से उसे लेकर बुधवार देर शाम धनबाद पहुंचे। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी स्थिति बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Mohoba News: सर्पदंश से किशोर की मौत घटना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.