धनबाद, सितम्बर 20 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की मुख्य सड़क के दूसरे फेज की ढलाई रविवार को की जाएगी। इसके साथ ही बिजली के पोल की शिफ्टिंग भी होगी। इसे लेकर अस्पताल प्रबंधन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्माण कार्य के दौरान अस्पताल परिसर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। वरीय अस्पताल प्रबंधक डॉ सुमन ने अधीक्षक के निर्देश का हवाला देते हुए बताया कि अस्पताल की सुरक्षा में तैनात सभी जवानों को ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है। निर्माण कार्य के दौरान वाहनों और लोगों की आवाजाही को व्यवस्थित रखने के लिए जवान विशेष रूप से निगरानी करेंगे।उन्होंने बताया कि रविवार को मुख्य गेट की अपेक्षा गेट नंबर दो का अधिक इस्तेमाल किया जाएगा। अस्पताल आने वाले मरीजों, उनके ...