धनबाद, नवम्बर 1 -- Dhanbad News:  श्रीनाथ सोशल वेलफेयर फाउंडेशन व श्रीलालजी प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विकास नगर में आयोजित मेगा हेल्थ कैंप में 143 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। संस्था के सचिव सह मेडिकल ऑफिसर डॉ भक्ति सिंह ने बताया कि शिविर में महिलाओं की संख्या सर्वाधिक रही। अधिकांश मरीजों में ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और वायरल फीवर की समस्या पाई गई। उन्होंने कहा कि गरीब व जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे शिविर लगाए जाएंगे। शिविर की सफलता में राजीव कुमार, संजीत मंडल, अनुष्का सिंह, रजनी सिंह, अंजू सिंह, सबिता पासवान एवं कुणाल सिंह का योगदान रहा। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: 98 लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच, जरूरतमंदों को दवाएं बांटीं

हिंदी हिन्दुस्तान की ...