धनबाद, अगस्त 19 -- Dhanbad News: बरोरा। मुराईडीह पंचायत की मुखिया अनिता देवी (पति मोहन महतो) के ससुर जीबलाल महतो (75) का मंगलवार को रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही मुराईडीह सहित आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है। जीबलाल महतो का अंतिम संस्कार बुधवार को तेलमच्चो-महुदा स्थित दामोदर नदी के मुक्ति घाट पर किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और शुभचिंतक शामिल हुए।उनके निधन पर धनबाद सांसद ढुलू महतो, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, सुभाष यादव, नवीन सिंह, जेके झा, देवानंद राजभर, मुखिया प्रतिनिधि दारा अंसारी, रणधीर झा, सुरेश साव, बिनोद मिस्त्री,बाटुल महतो सहित अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। यह भी पढ़ें- Palamu News: बर्खास्त अनुसेवक की हार्ट...