धनबाद, अक्टूबर 23 -- Dhanbad News: भाटडीह ओपी क्षेत्र के मुरलीडीह बाजार के समीप गुरुवार को बिजली के तारों में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें अन्य तारों तक पहुंच गई। जलते तारों का आवरण टूटकर नीचे गिरने से जमीन पर रखे लकड़ी के सामान में भी आग लग गई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे कुर्बान मियां की बंद दुकान के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों के झुंड में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जलते तारों का आवरण टूटकर नीचे गिरने लगा। नीचे रखे लकड़ी के सामान में आग पकड़ने से खतरा बढ़ गया। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बिजली कटवाई और पानी डालकर आग बुझाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...