धनबाद, अक्टूबर 12 -- Dhanbad News: बीसीसीएल मुनीडीह कोलियरी प्रबंधन और गरभूडीह व मुनीडीह के ग्रामीणों के बीच 15वीं व 16वीं सीम में लॉन्गवॉल तकनीक से खनन को लेकर आयोजित संवाद कार्यक्रम बेनतीजा रहा। ग्रामीणों ने जमीन धंसने, घरों में दरार पड़ने और जान-माल के नुकसान की आशंका जताते हुए खनन का विरोध किया। साथ ही पूर्व में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा व नियोजन मिलने तक काम शुरू न करने की मांग रखी। प्रोजेक्ट ऑफिसर डॉ सनी राव ने कहा कि सुरक्षा मानकों और तकनीकी सर्वेक्षण के बाद ही काम होगा। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को उच्च प्रबंधन तक पहुंचाने और आगे भी वार्ता जारी रखने का आश्वासन दिया। बैठक में पर्यावरण अधिकारी सपन कुमार, मुखिया चमेली देवी, मुखिया चक्रधर महतो, हीरालाल रजक, अमलेश्वर महतो, मधुसूदन महतो, शिवप्रसाद महतो, कार्तिक महतो, निलेश महतो, अजय...