धनबाद, जुलाई 17 -- Dhanbad News: बीसीसीएल की पीबी प्रोजेक्ट कॉलोनी स्थित एक निजी आवास में करंट लगने से गृहस्वामिनी शोभा सिन्हा और नौकरानी शांति देवी की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शांति देवी के परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर पुटकी थाना के गेट पर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन और सड़क जाम किया। तनाव बढ़ता देख पुटकी पुलिस के साथ केंदुआडीह, मुनीडीह, भागाबांध, गोन्दूडीह, लोयाबाद और जोगता थाने की पुलिस तैनात करनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत कराया। वहीं मृतका शोभा देवी का शव उनके परिजन पैतृक घर ले गए。

परिजनों की शिकायत मृतका शांति देवी के पुत्र विष्णु कुमार कालिंदी ने पुटकी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। विष्णु ने बताया कि 15 जुलाई को उसकी मा...