Dhanbad News: मुंडा धौड़ा में बारिश से बढ़ीं भू-धंसान स्थल की दरारें
धनबाद, जुलाई 21 -- Dhanbad News: कतरास क्षेत्र के केशलपुर मुंडा धौड़ा में रविवार को हुए भूधंसान के दूसरे दिन सोमवार को लगातार बारिश से दरारों का दायरा और बढ़ गया। इससे आसपास के घरों पर भी खतरा मंडराने लगा है। बारिश के कारण बीसीसीएल प्रबंधन भराई (डोजरिंग) का कार्य शुरू नहीं करा सका। मजदूर नेता राजेन्द्र प्रसाद राजा ने घटनास्थल का जायजा लेकर प्रभावितों के पुनर्वास की मांग की। उधर, एकेडब्ल्यूएमसी कोलियरी के एसीएम रामनरेश कुमार, ओवरमैन सतीश चंद्र विद्यार्थी व सीआईएसएफ जवानों ने स्थिति का जायजा लिया। एसीएम ने बताया कि इस इलाके को पहले ही डेंजर जोन घोषित कर कई परिवारों को शिफ्ट किया जा चुका है और बाकी लोगों को भी तत्काल सुरक्षित स्थान पर जाने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: केशलपुर मुंडा धौड़ा में फिर धंसी जमीन, छह घर जमींदोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.