Dhanbad News: मालगाड़ी से कोयला चुराने वाले नौ को आरपीएफ ने पकड़ा
धनबाद, जुलाई 6 -- Dhanbad News: मालगाड़ी से कोयला उतारने वाले नौ लोगों को आरपीएफ की टीम ने गोंदूडीह इलाके से गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेजा। आरपीएफ और आरपीएफ सीआईबी की टीम ने बसेरिया और बांसजोड़ा के बीच रेलवे ट्रैक से करीब 100 मीटर की दूरी पर चार बोरी कच्चा कोयला के साथ एक युवक को पकड़ा। उसी की निशानदेही पर अन्य की गिरफ्तारियां हुईं। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश के अनुसार आरोपी ने बताया कि कभी-कभी पैसे के लालच में आकर ऐसा करता था। सुनसान जगह या होम सिग्नल पर मालगाड़ी रुकती थी तो वे लोग मालगाड़ी पर चढ़ कर कोयला उतार लेते थे। बोरी में भर कर किसी भी राह चलते व्यक्ति को कोयला बेच कर पैसे कमा लेते थे। 16 जून को अपने गांव के नौ अन्य व्यक्ति के साथ जब मालगाड़ी कुसुंडा होम सिग्नल पर दोपहर करीब एक बजे रुकी थी तो उन लोगों ने मालगाड़ी में चढ़कर कच्चा को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.