धनबाद, अक्टूबर 8 -- Dhanbad News: मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट झरिया की ओर से 10 से 28 अक्तूबर तक अग्रसेन जयंती पखवाड़ा धूमधाम से मनाया जाएगा। बुधवार को बालिका विद्या मंदिर में आयोजित प्रेसवार्ता में सम्मेलन के पदाधिकारियों ने बताया कि महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों और समाजवाद की भावना को जीवंत करने के लिए कई सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पखवाड़े की शुरुआत 10 अक्टूबर को नर-नारायण सेवा और 11 को अग्रोहा नरेश की पूजा से होगी। इसके आलावा कवि सम्मेलन, गो सेवा आदि कार्यक्रम होंगे। अंतिम दिन शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखेगी। प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से सम्मेलन अध्यक्ष सुनील सावड़िया, धर्म प्रकाश खेतान, मोहित अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, मनोज खरकिया, सत्यनारायण भोजगड़िया ...