धनबाद, अक्टूबर 17 -- Dhanbad News: झरिया। मारवाड़ी सम्मेलन, झरिया द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को महिला इंटर महाविद्यालय, लाल बाजार में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में 6 विद्यालयों के 181 विद्यार्थियों ने भाग लिया। बालिका विद्या मंदिर, महिला इंटर महाविद्यालय, मारवाड़ी विद्यालय, यशोमती श्री विद्या निकेतन, लक्ष्मी देवी सरस्वती शिशु मंदिर और देव पब्लिक स्कूल, बस्ताकोला के विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणाम 28 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे। उसी दिन विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में पखवाड़ा संयोजक डॉ. मनीष शर्मा, प्रभारी शीला चोखानी, सचिव प्रभाष अग्रवाल, संयुक्त सचिव मोहित अग्रवाल, महिला इंटर महाविद्यालय के संयुक्त सचिव वीरेंद्र अग्रवाल, प्राचार्या मुनमुन द...