धनबाद, जुलाई 14 -- Dhanbad News: धनबाद। मारवाड़ी महिला समिति सरायढेला शाखा का सावन मेला यूनियन क्लब में 21 जुलाई को मनाया जाएगा। सदस्यों ने बताया कि सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक मेले का आयोजन होगा। मुख्य आकर्षण स्थानीय महिलाओं के उत्पाद होंगे। मेले के 21 स्टॉलों में आकर्षक कपड़े की रेंज, खूबसूरत राखियां, आकर्षण ज्वेलरी, खाने-पीने के स्वादिष्ट पकवान होंगे। मेले की इंट्री फीस मात्र 20 रुपए है। इसके अलावा लकी ड्रॉ कूपन का आयोजन होगा, जिसमें प्रथम विजेता को 10 ग्राम चांदी, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को पांच ग्राम चांदी का सिक्का दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सावन 30 जुलाई से, उत्सव की तैयारियों में जुटीं समाज की महिलाएं यह भी पढ़ें- Ranchi News: अग्रवाल भवन में सावन महोत्सव के पोस्टर का विमोचन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...