धनबाद, जुलाई 19 -- Dhanbad News: मारवाड़ी महिला समिति धनबाद शाखा की ओर से शनिवार दो दिवसीय आनंद मेला का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर समिति की पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष निर्मला तुलस्यान, अरुणा भगानिया, अनीता अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष अनीता मुकिम, प्रांतीय कोषाध्यक्ष किरण गोयनका, संजू डालमिया, प्रीति अग्रवाल, बबिता पोद्दार, सुषमा केजरीवाल, ऋद्धि शर्मा, बबिता हंसा, सारिका सिंघल सहित समिति की अनेक सदस्या उपस्थित थीं। मेले में कोलकाता, बनारस, दिल्ली, मुंबई, आसनसोल, दुर्गापुर, सूरत और धनबाद सहित विभिन्न शहरों से आए स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने। यहां महिलाओं के लिए सलवार सूट, साड़ी, दुपट्टा, चूड़ी, शृंगार सामग्री, राखियां, पुरुषों के परिधान, घर सजावट की वस्तुएं तथा आकर्षक ज्वेलरी के स्टॉल लगाए गए थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: महिलाओं को आत्मनिर्भरता क...