धनबाद, जुलाई 5 -- Dhanbad News: मैथन बनमेढ़ा स्थित शिव शक्ति मंदिर में शिव, दुर्गा, हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र चंडी महायज्ञ के अवसर पर आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास परम पूज्य उत्तम कृष्ण शास्त्री (वृंदावन) ने श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर कथा होती है, वहां ठाकुर जी स्वयं विराजमान हो जाते हैं। श्रीमद्भागवत कथा सिर्फ सुनने मात्र से मानव को सारे पापों से मुक्ति मिलती है। जो मनुष्य अच्छे कर्म करता है, उसे अच्छा फल मिलता है और जो मनुष्य बुरा कर्म करता है, उसे बुरा फल मिलता है। इसलिए सभी मानव को सदैव अच्छे कर्म ही करने चाहिए। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: कलश यात्रा के साथ मैथन में रुद्र चंडी महायज्ञ शुरू इधर श्री श्री चंडी रुद्र महायज्ञ के दौरान मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन और अग्नि प्...