धनबाद, नवम्बर 22 -- Dhanbad News: धनबाद। माध्यमिक शिक्षक संघ धनबाद के जिलाध्यक्ष व गर्ल्स हाईस्कूल रेलवे कॉलोनी भागा के हेडमास्टर प्रमोद सिंह चौधरी की मां अष्टमा देवी का निधन शनिवार को हो गया। 87 वर्षीय अष्टमा देवी धर्मपरायण महिला थी। प्रमोद सिंह चौधरी बहादुरपुर गोविंदपुर के रहनेवाले हैं। शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों सियाराम प्रसाद सिंह, अशोक कुमार, मदन प्रसाद नायक, शंभु शरण अंबष्ट, डॉ नागेंद्र प्रजापति, उज्ज्वल तिवारी, संजय कुमार, सुनील कुमार भगत समेत अन्य ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...