Dhanbad News: माइंस में सेंधमारी, चोरों के फंसने की आशंका
धनबाद, अक्टूबर 2 -- Dhanbad News: बीसीसीएल के सलानपुर कोलियरी के अंतर्गत संचालित आरके माइंस में बुधवार रात अपराधियों ने पंखा घर की दीवार में सेंध लगाकर खदान में प्रवेश करने का प्रयास किया। सूचना पर गार्डों ने खदान मुहाने पर पहरा शुरू कर दिया। कर्मचारियों व स्थानीय लोगों ने चार-पांच लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस व कंपनी प्रबंधन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। कर्मचारियों ने अंदर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। चप्पल व पैरों के निशान मिलने की चर्चा है। करीब 34 लेवल तक फैली खदान में तलाश चुनौतीपूर्ण है। फिलहाल सुरक्षा बढ़ाकर संदिग्ध लोगों की स्थिति का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.