धनबाद, अक्टूबर 6 -- Dhanbad News: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र अंतर्गत बेनीडीह में संचालित आउटसोर्सिंग पैच से कुछ दूरी पर जलावन के लिए कोयला चुनने गई एक महिला मशीन से छटके कोयले की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला का इलाज कतरास के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जिसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। महिला खरखरी ओपी क्षेत्र की रहने वाली है।​ जानकारी के अनुसार महिला सोमवार दोपहर आउटसोर्सिंग पैच के समीप जलावन के लिए कोयला चुनने गई थी। इसी दौरान पैच में काम कर रही मशीन से कोयले का टुकड़ा छटक कर सीधे महिला के सिर पर जा लगा। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...