धनबाद, जुलाई 10 -- Dhanbad News: बेहराकुदर में विधवा महिला रेखा देवी व उसके पुत्र के साथ मारपीट की घटना हुई। इसकी लिखित शिकायत बरोरा थाना में पीड़ित महिला ने दी है। इसमें गांव के ही सात लोगों पर मारपीट व छिनतई करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता रेखा देवी के अनुसार बुधवार की रात करीब 1:30 बजे उनका पुत्र गोलू कुमार सिंह डुमरा में आयोजित एक शादी समारोह से बेहराकुदर अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान घर के समीप कुछ लोगों ने उसे रोककर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे महिला व पुरुष परिजनों के साथ भी आरोपियों ने अभद्र व्यवहार किया गया। यह भी पढ़ें- Buxar News: मारपीट का विरोध करने पहुंची महिला से छेड़खानी मारपीट के दौरान आरोपियों ने चांदी का चैन, दो हजार रुपये नगद की...