धनबाद, अगस्त 30 -- Dhanbad News: नौकरी की मांग को लेकर बीसीसीएल सीवी एरिया 12 के दहीबाड़ी कोल वाशरी गेट पर झारखंड जेनरल मजदूर यूनियन के बैनर तले मजदूर उमेश चौहान का बेमियादी धरना शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाकपा (माले) नेताओं ने प्रबंधन को चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर सकारात्मक पहल कर मजदूर को काम पर वापस नहीं लिया गया, तो भूख हड़ताल और आर-पार का आंदोलन शुरू किया जाएगा। मौके पर एग्यारकुंड प्रखंड सचिव सह जिप सदस्य बादल चंद्र बाउरी, नगर सचिव अमरेश चक्रवर्ती, राज्य सदस्य श्रीकांत सिंह, नागेंद्र कुमार, मनोरंजन मल्लिक समेत कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...