धनबाद, जुलाई 8 -- Dhanbad News: पीबी एरिया अंतर्गत संचालित आउटसोर्सिंग कंपनियों में स्थानीय युवाओं को नियोजन सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर अरलगड़िया पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य रूपेश पासवान मंगलवार से पीबी क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए। इस दौरान समर्थकों ने कार्यालय गेट के समक्ष प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रूपेश पासवान ने कहा कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मौके पर हीरो पासवान, सुमित पासवान, रोहित दास, झंटू बाउरी, शंभू पासवान, विवेक कुमार, आदित्य पासवान, मुन्ना प्रजापति, आयुष कुमार, अमन कुमार, अनुज कुमार, आशीष भुइयां, निशांत कुमार, सोनू सिंह, मुकेश ठाकुर, अमित कुमार पासवान, अनिल गुप्ता, अंश कुमार, ममता देवी, गणेश दास आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: वार...