Dhanbad News: मांगों को लेकर टाटा सिजुआ कोलियरी के ठेका मजदूरों का प्रदर्शन
धनबाद, नवम्बर 7 -- मेडिकल और अन्य सुविधाओं की मांग पर मजदूरों का प्रदर्शन Dhanbad News: सिजुआ, प्रतिनिधि। टाटा सिजुआ कोलियरी के ठेका मजदूरों ने मेडिकल समेत अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को कोलियरी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रथम पाली के काम का बहिष्कार किया। सूचना पर पहुंची जोगता पुलिस ने मजदूरों को समझाकर शांत कराया। मजदूरों ने पुलिस को शिकायत पत्र सौंपकर मांगों की जांच और न्याय की गुहार लगाई। मजदूरों का नेतृत्व कर रहे सृष्टिधर महतो ने कहा कि उत्पादन में योगदान देने के बावजूद ठेका मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। पहले पांच वर्ष में होने वाला मेडिकल अब हर वर्ष कराया जा रहा है। इसके अलावा समय पर गेट पास नहीं देने, कैंटीन और पीपीई की सुविधा नहीं मिलने से मजदूर परेशान हैं। सुरक्षा विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.